अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउज़र (Chrome, Safari आदि) खोलें।
कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
होमपेज पर सबसे ऊपर नेविगेशन बार में "CMIS" या "CMIS
Portal" लिंक पर क्लिक करें।
2. नया छात्र पंजीकरण (Registration)
पोर्टल खुलने पर New Student
Registration बटन पर क्लिक करें।
अपना कोर्स चुनें (UG Old या UG New)।
अपना Reference Number (जैसे 24UGxxxx) और जन्म तिथि (DOB) भरें।
अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ध्यान से भरें।
एक मजबूत पासवर्ड बनाएँ (कम से कम 8 अक्षर: 1 बड़ा अक्षर, 1 छोटा, 1
नंबर और 1 विशेष कैरेक्टर जैसे @, #, $ होना चाहिए)।
3. ईमेल वेरिफिकेशन (Email Verification)
रजिस्ट्रेशन करने के बाद, अपनी Email ID (इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर) चेक
करें।
कॉलेज की तरफ से आए ईमेल में Verify बटन पर
क्लिक करें।
सत्यापन (Verify) होने के बाद Go to Dashboard पर क्लिक करें।
4. फॉर्म भरना और दस्तावेज़ (Documents) अपलोड
अपने ईमेल और पासवर्ड से Login करें और Admission टैब
पर जाएँ।
बुनियादी विवरण: अपना नाम, पिता/माता का नाम, और पूरा पता भरें।
शैक्षणिक विवरण: अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा के मार्क्स और डिटेल्स दर्ज
करें।
दस्तावेज़ अपलोड:
फोटो और हस्ताक्षर: केवल PNG, JPG, JPEG फॉर्मेट में।
अन्य दस्तावेज़: PDF, JPG, JPEG, PNG फॉर्मेट में।
फॉर्म भरने के बाद Save
and Proceed पर क्लिक करके पूरा फॉर्म दोबारा ध्यान से चेक करें।
(पेमेंट के बाद सुधार नहीं हो सकेगा!)
5. पेमेंट और कॉलेज में फॉर्म जमा करना
अगर सब कुछ सही है, तो Declaration (घोषणा) बॉक्स पर टिक करें और Proceed to
Payment पर क्लिक करें।
पेमेंट सफल होने के बाद, थोड़ा इंतज़ार करें। आपकी फीस रसीद (Fee
Receipt) आ जाएगी।
सबसे महत्वपूर्ण (अनिवार्य)
फीस रसीद और भरे हुए एडमिशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। इन
प्रिंटेड दस्तावेज़ों को अपने असली (Original) सर्टिफिकेट्स के साथ कॉलेज काउंटर पर जमा
करना अनिवार्य है, तभी आपका एडमिशन पक्का माना जाएगा!